गाजीपुर के सभी निकायों की एक क्लिक में जानें स्थिति, कहां से किसको मिली जीत, किसको मिली हार





गाजीपुर। पूरे जिले के सभी निकायों का परिणाम आ गया। इसी क्रम में गाजीपुर नगर पालिका में भाजपा की सरिता अग्रवाल ने कुल 19,670 वोट पाए और 16317 वोट पाने वाले सपा के दिनेश यादव को 3335 वोट से हरा दिया। वहीं मुहम्मदाबाद नगर पालिका से सपा के रईस को 9825 वोट मिले, वहीं भाजपा के संदीप गुप्ता को 7311 वोट मिले। जिसके बाद रईस को 2514 वोट से विजयी घोषित किया गया। जमानियां नगर पालिका में भी भाजपा ने अपना झंडा गाड़ दिया। जहां भाजपा के जयप्रकाश गुप्ता को 6291 वोट मिले और उनके विपक्षी निर्दल प्रत्याशी अनिल को 2769 वोट मिले। प्राप्त वोट से भी ज्यादा अंतर 3522 वोट से अनिल को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सैदपुर में भाजपा की सुशीला को 5707 वोट व सपा की सरिता को 5248 वोट मिले। सरिता को 459 वोट से हार का सामना करना पड़ा। सादात में सपा की सुमन को 2111 व निर्दलीय शिवानंद को 1657 वोट मिले। सुमन 454 वोट से विजयी रहीं। दिलदारनगर से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 1913 वोट पाकर 1555 वोट पाने वाले निर्दलीय अलिशेर को 358 वोट से हराया। जंगीपुर में 2334 वोट पाकर निर्दलीय रूखसाना ने 2217 वोट पाने वाली निर्दलीय ऊषा को महज 117 वोट से हराया। बहादुरगंज में सपा के रियाज ने 4386 वोट पाकर 3534 वोट पाने वाले भाजपा प्रत्याशी अरविंद को 812 वोट से हराया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< निकाय चुनाव की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने को अलर्ट रहे अधिकारी, एसपी-डीएम के अलावा प्रेक्षक ने किया दौरा
सैदपुर में भाजपा का एक दशक का सूखा खत्म, सुशीला ने पहना ताज तो सरिता नहीं बना सकीं रिकार्ड >>