पार्टी में अवैध असलहे को हाथ में लेकर देखने में हुई छीनाझपटी, चली गोली युवक के सीने में लगी, लहूलुहान





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के नसुलहा गांव में बीती रात एक पार्टी में अवैध असलहा देखने की होड़ में ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। गोली वहीं मौजूद युवक के सीने के पास लगी। जिसमें वो लहूलुहान हो गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के नसुलहा गांव में जसवंत सिंह के घर पर पार्टी का आयोजन था। जिसमें उन्होंने अपने मित्र शेखपुर निवासी अनुपम सिंह व सिहोर यादव को भी बुलाया था। इस बीच रात में खाना खाने के बाद एक अवैध असलहे को हाथ में लेकर देखने के लिए वो सभी आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। असलहा लोडेड था और छीनाझपटी में उसका ट्रिगर दब गया। जिसके बाद निकली गोली सीधे सिहोर यादव के सीने के पास लग गई और वो लहूलुहान होकर गिर गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल कोतवाल तारावती यादव पहुंचीं और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद आरोपी मनबढ़ वहां से फरार हो गए। इस बाबत घायल की मां लालता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पार्टी में आए तीन मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश के घर पर हुई 82 की कार्रवाई, पुलिस ने गांव में पिटवाई डुगडुगी
जिले में हाईस्कूल में 9वां स्थान पाने वाली विभा को डीएम ने किया सम्मानित >>