बूथ सशक्तिकरण अभियान में पूरे प्रदेश में सैदपुर को मिला चौथा स्थान, ग़ाज़ीपुर जनपद तीसरे स्थान पर





सैदपुर। बूथ सशक्तिकरण अभियान में गाजीपुर जिले को भाजपा के संगठनात्मक जिलों में तीसरे स्थान पर व सैदपुर विधानसभा पूरे प्रदेश में चौथे स्थान पर है। सरल एप पर डाटा फीडिंग के बाद परिणाम आने पर नगर स्थित डाक बंगले में भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अविनाशचंद्र बरनवाल ने बूथ सशक्तिकरण कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। लोकसभा प्रभारी व अभियान के सत्यापन अधिकारी सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए 96 जिलों के 404 विधानसभाओं में ये अभियान चलाया गया। 1 से 5 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर सरल एप पर सभी बूथों की डेटा फीडिंग की गई। फीडिंग के बाद प्रदेश में गाजीपुर जिले को गाजियाबाद व बुढौल के बाद तीसरा स्थान मिला। साथ ही विधानसभा स्तर पर बूथ सशक्तीकरण में सैदपुर विधानसभा को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके बाद विस् प्रभारी बृजनंदन सिंह, संयोजक नरेंद्र पाठक, सत्यापन प्रमुख अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष श्यामकुंवर मौर्या, अश्वनी पांडेय, मारकंडेय चौहान, प्रवीण त्रिपाठी, मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह, सुधीर पाटिल, नपं प्रभारी लवकुश वर्मा आदि को वरिष्ठ नेता अविनाशचंद्र बरनवाल ने सम्मानित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 31 दिन में गोमती नदी के उद्गम से संगम तक 1001 किमी का सफर तय कर कैथी पहुंची वाटर वुमेन, बनाया विश्व कीर्तिमान
सपा ने कराया कार्यकर्ता सम्मान समारोह, पूर्व मंत्री सहित दिग्गज हुए सम्मानित >>