भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पांच सत्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, प्रशिक्षण के साथ गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां





गाजीपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का पाँच सत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के विकास व रीति नीति मे योगदान देते हुए संगठन के विस्तार में अमूल्य योगदान दिया है। कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को लाल किले के प्राचीर से स्वच्छता का संदेश दिया था। जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को विकास के साथ राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़कर वहां के लोगों को देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित किया था। कहा कि भाजपा के सफल नेतृत्व में देश को आतंकवाद से भयभीत करने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक कर मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य भारतीय जवानों ने किया। तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार प्रदान किया। कहा कि उज्ज्वला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, जनधन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास आदि कई योजनाओं से लोगों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है, यूपी दंगा, अपराध और अपराधी मुक्त प्रदेश बन चुका है, सड़कों का विस्तार हो रहा है, एक्सप्रेस वे का निर्माण होने से विकास को गति मिल रही है। पिछडा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विनय मौर्या ने कहा कि हमें पद नहीं, दायित्व का बोध होना चाहिए। पुराने का सम्मान व नये का स्वागत होना चाहिए। कहा कि भाजपा देशहित को केन्द्र में रखकर सभी वर्गो के लिये कार्य करती है। पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रशिक्षण योग्यता और कला की निपुणता को निखारने का काम करती है। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, सुरेश बिंद, शशिकान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल, दयाशंकर पांडेय, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, अरविन्द प्रजापति, सुधाकर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अर्जुन सेठ, गुलाम कादिर राईनी, रंजू शर्मा, मनीष वर्मा, गिरधारी जायसवाल, शिवपूजन चौहान, अनिल राजभर, श्रवण गुप्ता, रविन्द्र यादव, सुरेश शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बिंद व संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र चौहान ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पूर्व विधायक के निर्देशन पर भाजपा नेता ने प्रथम जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को घायल कर लाखों रूपए लूटने वाले बदमाश का हुआ हॉफ एनकाउंटर, लूट की रकम व असलहे संग दो गिरफ्तार >>