भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने विजय



बहरियाबाद, गाजीपुर। क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मंगलवार को विजय कुमार गुप्ता को सादात उत्तरी का पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर खुशी व्यक्त की गई।



भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सहाय ने कहा विजय कुमार गुप्ता के अध्यक्ष बनने से पूरे क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग में भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह “बबलू“ ने कहा विजय कुमार गुप्ता पार्टी के एक ईमानदार, कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता है। जिनकी हर वर्ग के लोगों में अच्छी पकड़ है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम “पप्पू“, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश वरा, मिंटू श्रीवास्तव, संदीप सिंह “सोनू“, रामाश्रय मिश्रा, मुनिराज चौहान, आलोक सिंह, दिनेश सिंह सिंटू, श्याम सुंदर यादव, प्रियंबदा मिश्रा, सुनील कुशवाहा, बृजमोहन सिंह, संतोष मिश्रा, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरिश्चंद्र गुप्ता व संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< किसान जागरूकता गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए टिप्स
तो क्या इस फैसले से दो फाड़ में हो जाएगा फेयर प्राइस एसोसिएशन?? >>