5 मुहर्रम पर सैदपुर में देर रात निकला जुलूस-ए-मजलिस, निकला दुलदुल घोड़ा





सैदपुर। 5 मुहर्रम के मौके पर सैदपुर कस्बे में शुक्रवार की देर रात जुलूस-ए-मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय ने रौजा द्वार से दुलदुल घोड़ा के साथ पताका जुलूस निकाला। जिसमें शामिल सैकड़ों लोग मातम करते हुए चल रहे थे। इस दौरान वो या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए मातम कर रहे थे। दुलदुल घोड़ा के आने पर मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोग भी उसे छूकर मान्यताओं को पूरा करते दिखे। सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज पवन यादव मय फोर्स पैदल ही साथ चल रहे थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कन्हईपुर प्राथमिक विद्यालय पर हुआ अमृत महोत्सव आयोजन, बच्चों को तिरंगा देकर की अपील
शराब के नशे में धुत युवक को चार पहिया ने मारी टक्कर, वाराणसी रेफर >>