पंखा लगाने के दौरान करंट से झुलसे किशोर की हालत गम्भीर, रेफर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के माहपुर में पंखे का तार लगाते समय किशोर करंट लगने से गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सैदपुर के माहपुर निवासी 15 वर्षीय आकाश यादव पुत्र राजेश यादव घर में पंखे का तार लगा रहा था। इस बीच तार कटा होने के चलते करंट लगने से वो गम्भीर रूप झुलस गया। उसकी घुटी चीख सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तो वो जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल बिजली काटी और उसे तारों से अलग लिया। इसके बाद उसे लेकर तत्काल सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये। जहां डॉ प्रमोद सिंह द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सामान खरीदने बाजार गया किशोर नहीं पहुंचा वापस, अनहोनी की आशंका में परिजन हलकान
टोल प्लाजा का बोर्ड टूटकर महिला के सिर पर गिरा, हुई लहूलुहान >>