जिले भर में मनाई गई बुद्ध जयंती, किया गया याद





देवकली। कुशवाहा समाज द्वारा तथागत गौतम बुद्ध जयन्ती समारोह छावनी लाइन में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि विश्व के 66 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। लेकिन अपने ही देश में महामानव गौतम बुद्ध उपेक्षित हैं। कहा कि बुद्ध का जन्म उस समय हुआ था, जब समाज में ऊंच-नीच, विषमता, रुढ़िवादिता, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां चरम पर थीं। महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेशों के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया। उनके विचारों व उपदेशों पर चलकर सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र मे बांधा जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान उर्मिला कुशवाहा, कमलाकान्त, अजीत, सुभाष, सुरेश, सरेन्द्र, भन्ते रामसागर आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के जगदीशपुरम स्थित एमजेआरपी स्कूल में भी जयंती मनाई गई। पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा व युवा नेता राजेश कुशवाहा ने माल्यार्पण किया। नूरपुर में रामनरेश कुशवाहा, सुधाकर कुशवाहा, देवकली मे अशोक कुशवाहा, नरेन्द्र मौर्य, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, निशा मौर्या, लक्ष्मी देवी, आरती मौर्य आदि ने चित्र पर माल्यार्पण किया। पियरी में कुशवाहा महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा, डॉ. शिवकुमार, डॉ. संतोष कुशवाहा, सरायतालवी में रंगजी कुशवाहा, बभनौली में राजपति, रमाशंकर एडवोकेट, औड़िहार में रामकिशुन एडवोकेट, बौरवां में मोहन कुशवाहा, तरांव में कालीचरन एडवोकेट, बेचन कुशवाहा, भितरी में गोपाल कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, अच्छेलाल मौर्य, मुड़ियार में प्रकाश कुशवाहा, ओमकार आदि ने चित्र पर माल्यार्पण किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं ने शुरू किया बेमियादी क्रमिक अनशन, एक माह से कर रहे थे हड़ताल
ससुराल में रह रहे युवक की खेत में मिली लाश, भाभी ने लगाया हत्या का आरोप >>