खेत से लौट रही युवती संग मनबढ़ों ने की छेड़खानी, मां को धक्का देकर दी धमकी, दो पर मुकदमा दर्ज





खानपुर। थानाक्षेत्र के उमरी गांव में शनिवार की दोपहर खेत से घर लौट रही युवती संग मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की और मां-बेटी को मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती की मां ने थाने में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक गांव निवासिनी युवती अपने सिर पर भूसे का भारी गठ्ठर लेकर आ रही थी। तभी बीच सड़क दो मनबढ़ युवक उसे देखकर फब्तियां कसने लगे तो युवती तेज कदमों से जाने लगी। जिसके बाद उनका मन बढ़ गया और वो उसके साथ शारीरिक छेड़खानी करने लगे। जिस पर युवती ने शोर मचाया तो उसकी मां ने मनबढ़ों का विरोध किया। जिसके बाद मनबढ़ों ने मां बेटी को धमकी दी और फरार हो गए। इस मामले में युवती की मां ने खानपुर थाने में उमरी गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र अच्छेलाल व लालू यादव पुत्र लालजी यादव के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कहा कि जब उसने उन्हें मना किया तो वो उसे धक्का देकर मारने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष घनानन्द त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिस पेड़ पर बचपन में खुशी से झूला, तनाव में आकर उसी पर अंतिम बार झूलकर कर ली आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
भाजपा की हुई बैठक, संगठन व माइक्रो डोनेशन पर हुई चर्चा >>