युवा शक्ति के कंधों पर भाजपा दे रही आगामी जिम्मेदारियां, जिले में सबसे युवा मंडल अध्यक्ष बने हर्ष सिंह





करंडा। भाजपा ने आगामी चुनावों में बड़ी जिम्मेदारियां युवाओं के कंधों पर डालकर चुनाव में सफलता हासिल करने का मन बना लिया है। इसी क्रम में भाजयुमो के मंडल प्रभारियों के चयन में जिले के सबसे युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह को बनाया गया है। करंडा मंडल अध्यक्ष के रूप में बेहद युवा हर्ष सिंह के चयन को क्षेत्रीय लोग नए प्रयोग के रूप में देख रहे हैं। वहीं भाजपाजनों का मानना है कि अब युवा शक्ति को आगे बढ़कर नेतृत्व करने का समय आ गया है। युवाओं को जिम्मेदारियां देने से वो बखूबी निभाएंगे। हर्ष ने कहा कि वो पार्टी के हित के लिए पूरे मनोयोग से काम करेंगे। राजकुमार सिंह, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, रुद्रा पांडेय, पवंजय पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, अमित कुमार, अमित चौरसिया, हैप्पी सिंह आदि ने बधाई दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अखिलेश यादव की सरकार में हुए सबसे ज्यादा दंगे, अल्पसंख्यकों के लिए सबसे बेहतर व सुरक्षित पार्टी है भाजपा - कादिर राईनी
हवन-पूजन के साथ मना देवशिल्पी का महोत्सव >>