गोमती की बाढ़ का निरीक्षण करने खरौना पहुंचे एसडीएम, पीड़ितों की सुनीं समस्याएं



खानपुर। गंगा व गोमती में आ रही विनाशकारी बाढ़ के चलते तटवर्ती गांवों के लोगों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ की स्थिति व लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह खानपुर के खरौना व कुसहीं गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव का जायजा लेने के साथ ही नाव से पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति देखी। गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। प्रभावित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि राहत सामग्री की तैयारी की जा रही है। बताया कि बाढ़ में चारो तरफ से घिर चुके लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस दौरान उनके साथ खंड विकास अधिकारी भी रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज