भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने आदर्श प्रजापति, कईयों को दिलाई गई सदस्यता





सैदपुर। नगर में भागीदारी पार्टी द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रमुख महासचिव डॉ महेश चंद्र प्रजापति ने किया। इसके बाद उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आदर्श प्रजापति को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रिंस प्रजापति को मंडल सचिव व प्रशांत प्रजापति को मंडल उपाध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। भाजपा सरकार में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर हम सरकार बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर विनोद प्रजापति, सुशील कुमार, आशीष यादव, रोहित यादव, डॉ. संजय प्रजापति आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पायलट की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा, दो हिस्सों में बंट गई थी हजारों टन लोहा लादकर जा रही ट्रेन
जल्दी करें! कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स में शुरू हुआ बीटीसी/डीएलएड में प्रवेश, 30 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा >>