इंटक के राष्ट्रीय समन्वयक बने विनय जायसवाल, क्षेत्र में हर्ष



नंदगंज। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता विनय कुमार जायसवाल को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके चुनाव के बाद क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल द्वारा गुरुवार को चयन पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी गई। विदित हो कि पूर्व में विनय कुमार जायसवाल ने रेलवे, एयरपोर्ट, कोलफील्ड आदि के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया था। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि इंटक केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए मजदूर विरोधी कानून को वापस लेने की मांग करते हुए कानूनों का विरोध करेगी और भ्रष्टाचार, बिजली, सड़क, पानी, किसान, मजदूर तथा दलित पर हो रहे अन्याय और दमन के खिलाफ आंदोलन करेगी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज