आजीविका चलाने में बेटे के सामने गंगा में समा गया अशोक, इकलौते कमासुत की मौत के बाद परिजनों में मचा हाहाकार





सैदपुर। थानाक्षेत्र के फुलवारी गांव स्थित गंगा नदी में गुरूवार की सुबह मछली मार रहे मछुआरे की नदी में डूबने से मौत हो गई। उधर से गुजर रहे मछुआरों ने उसे देखा तो बाहर निकाला लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के वार्ड 15 निवासी अशोक निषाद 40 पुत्र सुग्गू बेहद गरीब था और गंगा नदी में मछली मारकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह वो अपने 4 वर्षीय पुत्र सावन को लेकर नाव से मछली मारने फुलवारी की तरफ चला गया था। इस बीच नाव पर खडे़ होने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सीधे नदी में जा गिरा। वहां पर पानी बेहद कम होने के चलते उसके सिर में चोट लगी और वो नदी में ही फंस गया। जिससे उसके दोनों पैर ही बाहर दिख रहे थे। इस बीच उधर से आ रहे अन्य मछुआरों ने उसके दोनों पैर बाहर देखे तो उसे तत्काल निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आशा समेत मां तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। 4 भाईयों में दूसरे स्थान पर मृतक 2 पुत्रियां काजल व खुशी समेत 3 छोटे पुत्र सावन, दीपू व पवन को छोड़ गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पॉक्सो व गैंगस्टर में निरूद्ध दो बदमाश रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
शटडाउन लेकर जंफर जोड़ रहा निजी लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, एसडीओ से कर्मियों की हुई नोकझोंक >>