मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया पौधरोपण अभियान



गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शनिवार को भाजपा द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। पौधरोपण के पश्चात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद वासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट के बावजूद प्रदेश के विकास मानक को पूर्ण किया है। इसी क्रम में छावनी लाइन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष समेत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूनम मौर्या आदि द्वारा अशोक एवं चितवन रोपे गए। वहीं मनोहर दास बाबा धाम में अशोक, आम, नीम, बरगद के आदि के 10 पौधे रोपे गये।।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज