दूसरी शादी करके पत्नी को प्रताड़ित कर रहा पति, उसके दोस्तों पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप





नंदगंज। क्षेत्र स्थित सहेड़ी के करैला निवासिनी महिला कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, इसके बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और अब फिर से उसे परेशान कर रहा है। गांव निवासिनी सुनीता गोंड ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करैला निवासी विनोद गोंड से हुई थी। बताया कि 5 साल पूर्व उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे प्रताड़ित करने लगा। जिससे आजिज आकर उसने दूसरे कमरे में रहकर अलग खाना बनाना शुरू कर दिया और पति से सरोकार खत्म कर लिया। आरोप लगाया कि उसका पति फिर से उसे प्रताड़ित करने लगा और कुछ दिनों पूर्व रात में सोने के दौरान गांव निवासी 3 साथियों संग उसका पति आया और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गया। इसके बाद सुनीता को जमकर मारा। बताया कि पुलिस को सूचना देने पर पुलिस द्वारा समझौता करा दिया गया। कहा कि इसकी शिकायत जब पति के मित्रों को हुई तो उन्होंने सुनीता के साथ अश्लील हरकत की। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो सका।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुसी बोलेरो, चालक गंभीर
जिले में शुरू हुआ 3 दिवसीय सीरो सर्वे, लोगों की जांची जाएगी रोग प्रतिरोधक क्षमता >>