सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुसी बोलेरो, चालक गंभीर


नन्दगंज। थाना क्षेत्र के अतरसुवा गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार को करीब 3 बजे गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे वन विभाग की लकड़ी लदी खड़ी ट्रॉली में घुस गई। जिससे बोलेरो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घायल जिला अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत गम्भीर है। उसका नाम, पता की जानकारी नहीं हो सकी है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज