मजदूर ने गमछे से लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम



खानपुर। थानाक्षेत्र के भभौरा गांव में शुक्रवार की सुबह मजदूर युवक ने अपने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी संजय यादव 38 पुत्र रामदुलार अपने भाई धीरेद्र के साथ मुंबई में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। लॉकडाउन के चलते वो घर आया था और अपनी पत्नी सरिता व बेटी संग घर में रहता था। रोज की तरह वो घर के अंदर था। इस बीच सुबह में जब सरिता अंदर गई और पति का छत से लगे पंखे की कुंडी से लटका हुआ शव देख चीख उठी। आस पास के लोगों की जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज