महिला ने निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया छेड़खानी का आरोप



खानपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने एक गांव के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एक गांव निवासिनी महिला थाने पहुंची और आरोप लगाया कि निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश होली के दिन शाम करीब साढ़े 5 बजे शराब के नशे में धुत होकर आया और उसके साथ छेड़खानी की। बताया कि पूर्व में भी वो ऐसा कर चुके थे लेकिन उसने किसी से नहीं कहा। बताया कि उसकी शिकायत करने पर प्रधान प्रतिनिधि ने विवाद भी किया। जिसके बाद उसने थाने पर लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज