ससुराल से लौटा और पत्नी व दुधमुंहें बेटे से माफी मांगकर फंदे पर झूल गया युवक, मचा कोहराम





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी पत्नी व बच्चों के नाम से सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगाने की बात कही है। सोनबरसा निवासी पंकज यादव 25 पुत्र राजकुमार की शादी कुछ ही समय पूर्व झारखंड के धनबाद निवासिनी नंदिनी से हुई थी। 6 माह पूर्व उसे एक बेटा भी हुआ था। पंकज भी क्षेत्र के एक पैथॉलॉजी लैब पर ही काम करता था। इस बीच उसकी पत्नी बेटे के साथ मायके चली गई। इधर पंकज किसी वजह से परेशान रहने लगा। जिसके बाद उसने कहा कि वो अपनी पत्नी व दुधमुंहें बच्चे से मिलने जा रहा है। वहां से वो सोमवार को लौटा और रात में खाना खाकर सोने चला गया। इधर सुबह पंकज की नंदिनी ने उसे फोन किया। कई बार न उठाने पर उसने अपने ससुर राजकुमार को फोन करके बताया कि वो फोन नहीं उठा रहा। जिसके बाद मां प्रेमा उसे उठाने गई और अंदर का दृश्य देखकर चीख उठी। उसकी चीख व रोना बिलखना सुनकर वहां आस पास के लोग भी पहुंच गए। पंकज की लाश अंदर कुंडी से लटक रही थी। वहीं पर सुसाइड नोट पड़ा था। जिसमें उसने अपने परिवार से माफी मांगी थी और आत्महत्या का कारण जिंदगी से तंग आना बताया था। कहा कि वो अपनी पत्नी व बेटे से बहुत प्यार करता है, इसीलिए उन्हें देखने के लिए वो आखिरी बार ससुराल गया था। उसने परिवार से माफी भी मांगी। इधर घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी भी वहां से ससुराल के लिए रवाना हो गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक 3 भाईयों में सबसे बड़ा था। उसने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। सभी उसके दुधमुंहें बच्चे के बारे में बात कर रहे थे कि अब उसका क्या होगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< काश्तकार के खाते में पहुंची मुआवजे से अधिक धनराशि, वापस न लौटाने पर नायब तहसीलदार ने कुर्क करा दी खेत में खड़ी फसल
85 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर धराया, विक्रम ऑटो से कर रहा था तस्करी >>