भाजपा ने किया पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं को बताया हीरा

बहरियाबाद, गाजीपुर। स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में शनिवार को भाजपा काशी क्षेत्र व जिला के विभिन्न मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने विभिन्न मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी के लिए हीरा हैं। ऐसे में वो अपनी चमक समाज में बिखेर कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। अपने-अपने वर्ग व क्षेत्र के लोगों को सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपना सर्वस्व योगदान दे। का कि पदाधिकारी एक दीपक की तरह होता है। वह अमीर के महल में जले या गरीब के झोपड़ी में रोशनी एक समान देता है। इस दौरान काशी क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं जन जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष, काशी क्षेत्र के युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, वन्य जीव संरक्षण निगम के सदस्य सुदामा राम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूद्रा पांडेय, युवा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, अनुसूचित एवं जन जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फय्याज अहमद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र यादव, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रुद्र प्रताप सिंह अपने मोर्चा के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान श्री राय ने माल्यार्पण कर सभी का सम्मान किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की महामंत्री नीलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री दानिश वरा, किसान मोर्चा के महामंत्री रामाश्रय मिश्र, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू, मुन्ना सिंह, अशोक पाण्डेय, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह बबलू,उपेन्द्र सिंह, अजय राय, राजप्रताप सिंह, मुनिराज चौहान, दिनेश सिंह सिंटू, उमाशंकर पाल, प्रियंबदा मिश्रा, संदीप सिंह सोनू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरिश्चंद्र गुप्ता व संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सहाय ने किया।