तीसरी बार लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बनने पर प्राचीन मां काली मंदिर पर हुआ धीरेंद्र सिंह का सम्मान





सैदपुर। नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में गुरूवार को लगातार तीसरी बार लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बनने पर लेखपाल धीरेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुजारी सूर्यकांत मिश्र द्वारा तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह समेत वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिकेश व मंत्री रमेश चंद्र का बड़े माला से माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार रामजी सिंह ने कहा कि लगातार तीसरी बार धीरेंद्र सिंह का अध्यक्ष बनना उनके मिलनसार स्वभाव व कुशल व्यवहार का उदाहरण है। श्री सिंह द्वारा सिर्फ बातचीत करके ही नगर के वर्षों पुराने विवादों को हल कराया गया है। तारीफ करते हुए कहा कि धुर विरोधियों को भी आमने-सामने बैठाकर सुलह कराने का श्रेय इन्हें जाता है। इनके सटीक निर्णय के कारण हर कोई इनका सम्मान भी करता है। व्यवसायी अविनाश चंद्र बरनवाल ने कहा कि राजस्व के अधिकारियों व जनता के बीच अहम भूमिका धीरेंद्र सिंह अदा करते हैं। इस मौके पर डॉ. व्यासजी दुबे, उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक विनीत जायसवाल, राजेश मौर्य, अध्यक्ष विकास बरनवाल, पंकज श्रीवास्तव, बसंत सेठ, सुमन कमलापुरी, यशवीर सिंह, मुन्ना सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि रहे। संचालन सुधीर पाटिल व आभार मां काली मंदिर के पुजारी सूर्यकांत मिश्र व उनके पुत्र दीपक मिश्रा ने प्रकट किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 14 साल के नौसिखिए ने रौंदा था दोनों बहनों को, सैदपुर में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
पंचायत चुनाव की रणनीति को भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक >>