उफ्फ! भगवान के मंदिर में ऐसी नीच हरकत??



सैदपुर। नगर के जौहरंगज स्थित महाकाली घाट पर बीते 10 दिनों लगातार दूसरी बार चोरी हुई है। इस दौरान गुरूवार की रात चोर करीब 30 किलो के घंटे काट ले गए। अगले दिन पूजा करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटा गायब देख होहल्ला किया।



जौहरगंज मुहल्ले में गंगा किनारे महाकाली घाट पर बने मंदिर पर रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा सोलर लाइट प्रदान किया गया था। बीते 4 दिनों पूर्व चोर वहां से बैटरी उड़ा दिए थे। इस घटना के बाद कोई कार्रवाई न देख मनबढ़ चोरों ने गुरूवार की रात मंदिर के बाहर टंगे करीब 30 किलो वजन के 4 घंटों को काट लिया। इस दौरान उन्होंने 51 किलो के एक घंटे को भी काटने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद काटे गए घंटों को लेकर वो गायब हो गए। अगले दिन लोगों ने घंटा कटा देखा तो होहल्ला किया लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि स्थानीय थाने द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप गु्रप में मुहल्लेवासियों ने इस घटना को लिखकर डाला था। बहरहाल 4 दिनों दो चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वो मारा! भारत के लिए गोल दागने मलेशिया जाएंगे सैदपुर के विष्णु, टीम इंडिया के बने खिलाड़ी
ताजियों की मिलनी कराकर कर्बला में किया दफ़्न, सीनाजनी कर बोले या हुसैन >>