वाराणसी : खरपोखरा-बगहा रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, दो सवारी गाड़ियां निरस्त तो कुछ का बदला गया मार्ग





वाराणसी। पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर खरपोखरा और बगहा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 346 पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके कारण रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ का मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण और नियंत्रण करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 नवंबर को बढ़नी और नरकटियागंज से चलने वाली 55040/55039 बढ़नी-नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी तथा गोरखपुर कैंट और नरकटियागंज से चलने वाली 55096/55095 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं, 24 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली 04014 विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान-छपरा-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी होकर चलेगी। 25 नवंबर को दरभंगा से चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते संचालित होगी। इसके अलावा 25 नवंबर को रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस चार घंटे, 24 नवंबर को आनंद विहार से चलने वाली 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस ढाई घंटे और 25 नवंबर को बरौनी से चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार 25 नवंबर को प्रयागराज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 14112 एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जाने वाली 19037 एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट-पनियहवा के बीच 90 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557 एक्सप्रेस को बेतिया-हरिनगर के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : काशी तमिल संगमम के लिए कन्याकुमारी से बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, बुधवार को कन्याकुमारी से रवाना हो तीसरी रात पहुंचेगी बनारस
गाजीपुर : रेलवे में यात्रियों के छूटे सामान लौटाने में आरपीएफ की पहल, गाजीपुर सिटी और औड़िहार में भी मिली सफलता, सत्यापन के बाद लौटाए >>