जखनियां : बच्चों और महिलाओं के चक्कर में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो गिरफ्तार





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के हथियाराम गांव में बच्चों और महिलाओं के बीच हुए विवाद ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष के रोशन कुमार तथा दूसरे पक्ष के शरद कुमार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के रोशन कुमार और शरद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। घटना के बाद गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा रही।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : पुलिस झंडा दिवस पर पुलिसकर्मियों ने दी पुलिस ध्वज को सलामी, कर्तव्य और जनसेवा का लिया संकल्प
सैदपुर : जोनल कराटे चैंपियनशिप में डहरा कलां के जीबी इंटरनेशनल स्कूल का दिखा दबदबा, 13 गोल्ड सहित 16 मेडल जीतकर पूर्वांचल में रोशन किया नाम >>