अनौनी : पुलिस झंडा दिवस पर पुलिसकर्मियों ने दी पुलिस ध्वज को सलामी, कर्तव्य और जनसेवा का लिया संकल्प





अनौनी। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को खानपुर थाना परिसर सहित मौधा, भुजहुआ और सिधौना पुलिस चौकियों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज को सलामी देकर उसके गौरवशाली इतिहास को याद किया और विभाग की परंपराओं के अनुरूप कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। वहीं सिधौना चौकी पर प्रभारी सुधीर राय, भुजहुआ चौकी पर रविन्द्र सिरोही और मौधा चौकी पर चौकी इंचार्ज रामबाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। कहा कि पुलिस ध्वज विभाग के शौर्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक है। बताया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज प्रदान किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर चौकी प्रभारी सुधीर राय, बृजेंद्र द्विवेदी, राकेश पाल, कमल यादव, अंकित सिंह, अनिल, रितिक, नवनीत आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : सिधौना में बंदर के हमले से महिला घायल, बंदरों का आतंक बढ़ने से ग्रामीण बेहाल, की पकड़ने की मांग
जखनियां : बच्चों और महिलाओं के चक्कर में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो गिरफ्तार >>