करंडा : अपनी लंबित मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा पत्रक, दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी





करंडा। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी उपाध्याय को पत्रक सौंपा। रोजगार सेवकों ने मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने 23 नवंबर से विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान कार्य बहिष्कार करने तथा आगामी तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की बात कही। रोजगार सेवकों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने मानदेय में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और ईपीएफ का भुगतान सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। रोजगार सेवकों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आर्थिक और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत गिरि, सुनील कुमार, रामनवल सिंह, विनीत दुबे आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : पुराने विवाद में बदमाशों ने किया दो युवकों पर हमला, इलाज के लिए ले जाते समय एक की मौत, परिजनों में कोहराम
सादात : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों ने किया स्वागत >>