मऊ : रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई यात्री युवती, रेलकर्मियों की तत्परता से समय पर मिली चिकित्सा सहायता





मऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंची 18 वर्षीय महिला यात्री अचानक बेहोश होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे चिकित्सक और मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने महिला यात्री को प्राथमिक उपचार देने के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। सोमवार को महिला यात्री मऊ रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक बेहोश होने लगी। इस पर स्टेशन पर कार्यरत विद्युतकर्मी ने तत्काल संबंधित रेलकर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य टिकट निरीक्षक मऊ राजाराम यादव ने सक्रियता दिखाते हुए रेलवे चिकित्सक डॉ. पुनीत राव और उनकी टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने महिला यात्री की स्थिति का जायजा लेकर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। साथ ही उन्हें ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। रेलकर्मियों ने महिला यात्री के परिजनों को भी मोबाइल फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन में वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना में वाणिज्यिक और चिकित्सा विभाग की टीम ने जिस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया, उससे महिला यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। रेलकर्मियों की इस पहल पर यात्रियों और परिजनों ने रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : मतदाता सूची के सत्यापन में जुटे अधिकारी, एसडीएम ने शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक
सैदपुर : बाइक-कार की टक्कर के बाद सर्विस लेन पर खड़ी कार में अज्ञात ने लगाई आग, शीशे तक पिघले लेकिन सीएनजी टैंक बचने से टला बड़ा हादसा >>