जखनियां : देवउठनी एकादशी पर निद्रा से जागे जगत के पालनकर्ता, मांगलिक कार्यों की हुई शुरुआत, घरों में हुआ माता तुलसी का पूजन





जखनियां। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ माता तुलसी का पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने तुलसी माता के समक्ष दीप जलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य अमोद प्रकाश पांडे ने तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी की पूजा सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह परंपरा हमारी संस्कृति, संस्कार और विरासत को संजोए रखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। तुलसी विवाह के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और जनेऊ सहित अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। चार महीने से रुके शुभ कार्य अब विधि-विधान के साथ संपन्न किए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : कस्बे की दो प्रमुख सड़कें हुईं बदहाल, शिकायत के बाद जल्द निर्माण कराने का मिला आश्वासन
जखनियां : दो साल से मानदेय के लिए भटक रहे पंचायत सहायक, आर्थिक तंगी से जूझने लगे कर्मचारी >>