जखनियां : कस्बे की दो प्रमुख सड़कें हुईं बदहाल, शिकायत के बाद जल्द निर्माण कराने का मिला आश्वासन





जखनियां। स्थानीय बाजार से लालापुर-गौराखास गांव को जोड़ने वाली सड़क और दक्षिण दिशा में कवला-जखनियां-बोझवां मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। दोनों सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है। इन दोनों संपर्क मार्गों से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। लंबे समय से क्षेत्रीय नागरिक सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-124 डी के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय नारायण यादव से मुलाकात कर दोनों सड़कों के निर्माण की मांग उठाई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराकर आवागमन सुगम बनाने का आश्वासन दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोरखपुर : अंबेडकर नगर से गोरखपुर के लिए 22 नवंबर को चलेगी विशेष ट्रेन, मऊ-आजमगढ़ से होते हुए होगी रवाना
जखनियां : देवउठनी एकादशी पर निद्रा से जागे जगत के पालनकर्ता, मांगलिक कार्यों की हुई शुरुआत, घरों में हुआ माता तुलसी का पूजन >>