नंदगंज : पहाड़पुर चौराहे पर टोटो की टक्कर से जान गंवाने वाले किशोर की हुई शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम



File :



नंदगंज। थानाक्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर शुक्रवार को टोटो की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत के मामले में उसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय विशाल यादव पुत्र योगेश यादव निवासी ग्राम कुकुड़ा, शादियाबाद के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पहाड़पुर चौराहे पर टोटो की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई थी। बाद में उसकी पहचान विशाल यादव के रूप में हुई। महज 15 वर्ष की उम्र में विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : देवचंदपुर बी-पैक्स पर धान बेचने को 15 दिनों से चक्कर लगा रहे किसान, बारिश के कारण खुले में रखी उपज के सड़ने का सताने लगा डर
सादात : खाटू श्याम जन्मोत्सव पर सादात में निकली भव्य शोभायात्रा, दैवीय भजनों पर झूमे श्रद्धालु >>