गाजीपुर : अंधेरी रात में सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को पिस्टल की नोक पर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद





गाजीपुर। सदर थानाक्षेत्र के मीरनपुर सक्का तिराहे के पास घेराबंदी कर कथित लूटपाट करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्टल, एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ अनिल कुमार ने गिरफ्तार आरोपितों को मीडिया के सामने पेश कर कार्रवाई की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कमलेश यादव निवासी इमली महुआ, राहुल यादव निवासी उसरा जैतपुरा, पिंटू कुमार बिंद व अमन चौधरी निवासी जैतपुरा के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाश गिरोह बनाकर रात के अंधेरे में सड़कों पर निकलते थे और पिस्टल की नोक पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। इस तरह मिलने वाले पैसों से वे अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों के साथ कलक्ट्रेट में किया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र, अगले माह कमिश्नर ऑफिस पर करेंगे आंदोलन
गाजीपुर : ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की सख्त पैरवी का दिखा असर, मारपीट मामले में चार दोषियों को मिली सजा >>