गाजीपुर : उधना-रक्सौल के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर के रास्ते गाजीपुर होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन





गाजीपुर। दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने उधना से रक्सौल के बीच एक फेरे की त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09161 उधना-रक्सौल विशेष गाड़ी शुक्रवार 20 नवंबर को उधना से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए रात 7ः40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात 10ः55 बजे पनियहवा पहुंचेगी। अगले दिन रात 12ः15 बजे नरकटियागंज से प्रस्थान कर तड़के 2 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 17 शयनयान श्रेणी, तीन सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन एकल यात्रा के लिए किया जा रहा है। इससे गुजरात और रास्ते के विभिन्न स्टेशनों से बिहार लौटने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, औड़िहार और गाजीपुर सिटी में भी होगा ठहराव
देवकली : पहाड़पुर चौराहे पर तेज रफ्तार टोटो व बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस >>