गाजीपुर : मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, औड़िहार और गाजीपुर सिटी में भी होगा ठहराव





गाजीपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन मुजफ्फरपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 05217 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 23 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 8ः40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 12ः20 बजे छपरा, 1ः32 बजे बलिया, 2ः40 बजे गाजीपुर सिटी और 3ः17 बजे औड़िहार पहुंचेगी। इसके बाद जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक रोड होते हुए रात 10ः30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05218 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 25 नवंबर बुधवार को दोपहर 1ः30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5 बजे नासिक रोड, रात 10ः10 बजे भुसावल और अगले दिन दोपहर 2ः15 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5ः40 बजे वाराणसी, रात 8ः02 बजे औड़िहार और रात 8ः40 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। बलिया और छपरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 4 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 शयनयान श्रेणी, तीन सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। इस ट्रेन से गाजीपुर और औड़िहार के यात्रियों को मुंबई की ओर आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन, गाजीपुर सिटी सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
गाजीपुर : उधना-रक्सौल के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर के रास्ते गाजीपुर होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन >>