गाजीपुर : चुनावों के पूर्व बड़ा हेरफेर, वाराणसी परिक्षेत्र में इंस्पेक्टर रैंक के 70 पुलिसकर्मियों को निरीक्षकों का तबादला, गाजीपुर में 21 नए आएंगे तो 25 जाएंगे





गाजीपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के लिए जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल 70 निरीक्षकों का एक जिले से दूसरे जिले में तबादला किया गया है। इसमें जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिले शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत गाजीपुर जिले को 21 नए निरीक्षक मिलेंगे, जबकि यहां तैनात 25 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इस तरह जिले से जाने वाले निरीक्षकों की संख्या आने वालों से चार अधिक है। इतने बड़े पैमाने पर स्थानांतरण को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। जारी सूची के अनुसार जौनपुर से 35 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 15 निरीक्षकों को गाजीपुर और 20 को चंदौली भेजा गया है। वहीं गाजीपुर से 11 निरीक्षकों को जौनपुर तथा 14 निरीक्षकों को चंदौली स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में चंदौली से छह निरीक्षकों को गाजीपुर और चार को जौनपुर भेजा गया है। इस स्थानांतरण से तीनों जिलों के पुलिस महकमे में फेरबदल होगा। इस दौरान गाजीपुर आने वाले 21 में से 15 निरीक्षक जौनपुर से आ रहे हैं। जिसमें शेष कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, अमित कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, सैय्यद हुसैन मुन्तजर, प्रमोद कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, महमूद आलम अंसारी, नान्हू यादव, दिनेश कुमार, पर्व कुमार सिंह और दिग्विजय सिंह शामिल हैं। वहीं चंदौली से आने वाले छह निरीक्षकों में अनिल कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार यादव, गगन राज सिंह, सत्यप्रकाश यादव, दिलीप कुमार और संजय कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गाजीपुर से जौनपुर स्थानांतरित हुए निरीक्षकों में राजेश कुमार, रहमतुल्लाह खां, पवन कुमार उपाध्याय, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, सरवर, तारावती यादव, पन्नेलाल यादव, वीरेंद्र कुमार, शीतल चंद और रमेश कुमार यादव शामिल हैं। वहीं गाजीपुर से चंदौली जाने वालों में अशोक कुमार मिश्र, संतोष कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, यशवंत सिंह यादव, रामसजन, वीरेंद्र प्रताप, बालेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रताप नरायन और रामसजन यादव शामिल हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : संविधान दिवस को लेकर छात्रों को किया जागरूक, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में लगा संविधान संवाद शिविर
सैदपुर : रानी लक्ष्मीबाई के साहस और बलिदान को किया गया नमन, अभाविप ने जयंती मना किया उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान >>