सादात : पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार किशोर को पुलिस ने दबोचा

सादात। बहरियाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले में गुरुवार को एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई नादेपुर गांव स्थित तिसड़ा तिराहे के पास की गई। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव तिराहे पर पहुंचे और फरार आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद थाने लाया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

