गाजीपुर : मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर सातों विधानसभाओं में आयोजित हुई भाजपा की कार्यशालाएं

गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने और सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से गुरुवार को जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यशालाओं में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यशालाओं में विशेष रूप से उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया, जो एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं की पहचान करने और पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में दिलदारनगर पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पात्र युवाओं और छूटे हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विधानसभा प्रभारी परमानंद सिंह ने अभियान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बालकृष्ण त्रिवेदी, अमित सिंह, तारकेश्वर वर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, राजीव चतुर्वेदी, संजीत यादव आदि रहे।
इसी क्रम में जखनियां के सिखड़ी स्थित शबरी पीजी कॉलेज में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि 22, 23 और 24 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म भरवाए जाएंगे। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम सूची में दर्ज कराना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर पारसनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, राजेश राजभर, मुराहू राजभर, डॉ. विजय यादव, विधानसभा प्रभारी सुनील मिश्रा, बचाऊ यादव आदि रहे।
इसी क्रम में जंगीपुर के भड़सर स्थित मां सहदेइया कुंवर माध्यमिक विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने और सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, राकेश यादव, अनिल राजभर, लालजी गुप्ता आदि रहे। संचालन जिला मंत्री राजेश चौहान ने किया।
इसी क्रम में कासिमाबाद ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। इस मौके पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी, नरेंद्र नाथ सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, धनंजय ओझा, प्रफुल्ल सिंह, सुधांशु मिश्रा आदि रहे।
इसी क्रम में छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय में जिला प्रभारी अजीत चौबे सहित विस प्रभारी पीयूष वर्धन सिंह, अभिनव सिन्हा, सुरेश बिंद, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, साधना राय, किरन सिंह, लालसा राजभर, सरिता अग्रवाल आदि रहे।
इसी क्रम में मोहम्मदाबाद के नागा बाबा मंदिर परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय सहित विस प्रभारी उदय प्रताप सिंह, शशांक शेखर राय, विनोद यादव, प्यारे मोहन यादव, बृजेश पांडेय आदि रहे। संचालन रविंद्र नाथ राय ने किया।
इसी क्रम में सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी के आवास पर मतदाता जोड़ो महाभियान-2026 के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विस प्रभारी विनय मौर्य, जिपं प्रशासक सपना सिंह, मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, विजय यादव, दिलीप पांडेय, अचल सिंह, मार्कंडेय चौहान, दयाशंकर पांडेय, नीलम सिंह, श्यामकुंवर मौर्य, संतोष भारद्वाज, कमलेश पांडेय, शैलेंद्र सिंह आदि रहे।

