छपरा : छपरा कोचिंग डिपो, सिक लाइन और रनिंग रूम का डीआरएम ने किया निरीक्षण, तकनीकी व्यवस्थाओं व सुविधाओं का लिया जायजा





छपरा। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने मंगलवार को अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत छपरा कोचिंग डिपो, सिक लाइन, क्रू लॉबी और रनिंग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, संरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, तकनीकी व्यवस्थाओं, स्वच्छता और कर्मचारियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिक लाइन के स्टोर रूम, मशीन रूम, ऑयल रूम, महिला एवं कर्मचारी विश्राम कक्ष तथा ईओटी क्रेनों की कार्यशीलता जांची। साफ-सफाई और रखरखाव पर संतोष जताते हुए स्टाफ कैंटीन के लिए कक्ष तैयार कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वाशिंग पिट संख्या एक पर खड़ी ट्रेन संख्या 15083 के रेक का संरक्षा निरीक्षण किया। पहियों के व्यास, व्हील डिस्टेंस और ट्रेड वियर की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की। एसबीसी पैनल, पीएफएस वर्किंग मॉडल, ट्रबलशूटिंग और ब्रेक पावर टेस्टिंग की कार्यप्रणाली भी देखी। डीआरएम ने क्रू लॉबी और रनिंग रूम में लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजरों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों, विश्राम और खानपान की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य, पर्याप्त विश्राम और कल्याण पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ब्रह्मानंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कुंवर सिंह यादव, कोचिंग डिपो अधिकारी अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< छपरा : महापर्व छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए डीआरएम ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण, संरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
अनौनी : चोरी करने की फिराक में घूम रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो तमंचे सहित चोरी की बाइक बरामद, तीनों पर दर्ज हैं कुल 18 मुकदमे >>