जमानियां : सुल्तानपुर में तैनात यूपी पुलिस के दारोगा की हर्ट अटैक से मौत, परिजनों का बुरा हाल, विभाग में शोक की लहर

जमानियां। क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी और सुल्तानपुर जनपद के शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह (51) की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पक्का बलुआ घाट के बगल स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके सबसे छोटे पुत्र अंशु यादव ने मुखाग्नि दी। संजय सिंह पुत्र स्व. गुरजन सिंह के निधन से पत्नी सरिता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों को दुख की इस घड़ी में आसपास के लोगों ने संभाला। मृतक की तीन पुत्रियों में रितु यादव और रिया यादव की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी पुत्री आस्था यादव और दोनों पुत्र दिमांशु यादव व अंशु यादव अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके बड़े भाई हाकिम सिंह यादव हैं। अंतिम संस्कार में पालिकाध्यक्ष सहित महेश्वरनाथ सिंह, श्रीविजय सिंह, प्रकाश यादव, पप्पू यादव, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, डॉ. रामउग्रह सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

