मरदह : झपकी आने पर चालक ने अचानक लगा दिया ट्रेलर का ब्रेक तो टकराई डीसीएम, केबिन में फंसकर चालक गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर





मरदह। थानाक्षेत्र के हैदरगंज स्थित गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर शनिवार को आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। आगे चल रहे ट्रेलर के चालक को झपकी आ गई, जिसके चलते उसने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक रंगीला यादव का एक पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि खलासी अवनीश पांडेय बाल-बाल बच गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : छठ के पूर्व नाव से भ्रमण कर एसडीएम ने परखी गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, नाव-गोताखोर और बैरिकेडिंग के इंतजाम सुनिश्चित
दिलदारनगर : ट्रेन की चपेट में आने से भदोही निवासी वृद्ध की मौत >>