गाजीपुर : त्योहारी सीजन में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद शहर कोतवाल पर गिर गई गाज, एसपी ने किया निलंबित, दिनेश पाठक बने नए कोतवाल

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शहर कोतवाल प्रमोद सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार पाठक को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, शहर कोतवाल के निलंबन के पीछे की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई कई आपराधिक घटनाओं और हत्या की वारदातों पर रोकथाम न लग पाने को इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। बेहद अपनी सटीक कार्यवाहियों के चलते तेज तर्रार माने जाने वाले पीके सिंह पर हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

