अनौनी : अथक परिश्रम का सकारात्मक परिणाम, पहले ही प्रयास में असिस्टेंट लोको पायलट बने खानपुर के प्रवीण पाल, क्षेत्र का बढ़ाया मान





अनौनी। क्षेत्र के खानपुर निवासी प्रवीण पाल ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि प्रवीण ने अपने पहले ही प्रयास में इस पद पर चयन प्राप्त किया है। वर्तमान में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। प्रवीण पाल पुत्र श्याम बिहारी पाल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सैदपुर के ज्ञान भारती हाईस्कूल व वर्तमान में जीबी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कैथी स्थित डॉ. विजय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पॉलिटेक्निक की शिक्षा प्राप्त की। तकनीकी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने असिस्टेंट लोको पायलट बनने का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी शुरू की। निरंतर मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता, परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है। उनके मित्र विशाल चौधरी सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रवीण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : 26 साल से उद्घाटन की ही बाट जोह रहा करोड़ों की लागत से बनकर तैयार खड़ा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन, बिना इस्तेमाल हो चुका है खंडहर
गाजीपुर : त्योहारी सीजन में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद शहर कोतवाल पर गिर गई गाज, एसपी ने किया निलंबित, दिनेश पाठक बने नए कोतवाल >>