बहरियाबाद : प्रो वॉलीबॉल लीग में गाजीपुर के दिव्यांशु सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने डेटा एनालिस्ट





बहरियाबाद। क्षेत्र के युवराजपुर निवासी एवं जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगीपुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षक दिव्यांशु सिंह को भारत की पहली महिला प्रो वॉलीबॉल लीग के पहले सीजन में डेटा एनालिस्ट नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत में खुशी का माहौल है। क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि जनपद के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को जिला स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। इसी क्रम में दिव्यांशु सिंह को भी इस प्रतिष्ठित लीग में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम में 11 से 21 नवंबर 2026 तक इस ऐतिहासिक लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी टीमें लखनऊ शाही वॉरियर्स, मुंबई डॉल्फिन्स, बेंगलुरु थंडर्स, राजस्थान क्वीन्स, हैदराबाद हैरियर्स और पंजाब शेरनीज हिस्सा ले रही हैं। इनके बीच कुल 17 मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिव्यांशु सिंह को लीग में डेटा एनालिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। इस भूमिका में उन्हें प्रत्येक सेट, सर्विस, अटैक और रोटेशन का बारीकी से विश्लेषण करना होगा। खेल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों का आकलन कर टीमों को रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी। दिव्यांशु सिंह की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल गुप्ता, उनके पिता धीरेंद्र सिंह, मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, डॉ. रुद्रपाल यादव, सूर्यप्रकाश राय, तरुण, मनोज, सुनील, अखंड राय, हिमांशु सिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर, रामपलट, संजीव यादव, रामाशीष, गौरव सिंह, इब्राहिम खान, उदय शर्मा, सतीश सिंह, सिनोद कुमार, देवकुमार, अखिलेश यादव, रीना पांडेय, संजय आदि शिक्षकों ने बधाई दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद : राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर के छह खिलाड़ियों का चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक
जखनियां : यूनियन बैंक के 108वें स्थापना दिवस पर गिनाई उपलब्धियां, ग्रामीणों और किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधा देने पर जोर >>