देवकली : भितरी में बाबा पंजाबी शाह की मजार पर पहुंचे राज्यमंत्री, ऐतिहासिक स्कंदगुप्त की लाट का भी जाना हाल, आजम खान व सपा पर साधा निशाना





देवकली। योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भितरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाबा पंजाबी शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने भितरी स्थित ऐतिहासिक स्थल सम्राट स्कंदगुप्त की लाट का भ्रमण किया। उन्होंने स्थल के इतिहास, महत्व और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने ने उन्हें विरासत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद राज्यमंत्री ने आजम खान को ईडी की हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के वोटों के दम पर राजनीतिक पहचान और मंत्री पद हासिल करने वाले आजम खान ने उसी समाज के साथ बेवफाई की। उन्होंने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर भी आरोप लगाया कि आजम खान ने उसे शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय कमाई का जरिया बनाया। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा के नेता एसी कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगते हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश में योगी-मोदी की डबल इंजन सरकार बनेगी। राज्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज रहीं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : 18 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के सभी फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र
गोरखपुर : छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन, औड़िहार और गाजीपुर सिटी पर भी होगा ठहराव >>