जखनियां : दबंगों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के भीमपुर गांव में पुरानी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान दिनेश मौर्य के पक्ष की महिलाओं ने ललकारते हुए हरिलाल मौर्य पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में हरिलाल के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घायल हरिलाल मौर्य कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने दिनेश मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : बाजार करने आई महिला को बातों में उलझाकर ठगों ने उड़ाए मंगलसूत्र, कनफूल और दो हजार रुपये नकद, पुलिस चौकी से कुछ ही कदम दूर की घटना
अनौनी : हाईवे पर पुलिया तो बनी, लेकिन नीचे अंडरपास का सड़क निर्माण रह गया अधूरा, ग्रामीणों ने आवागमन के लिए की बेहतर रास्ते की मांग >>