भीमापार : मंगारी में लगाए गए फॉर्मर रजिस्ट्री के विशेष कैंप का तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया निर्देश





भीमापार। क्षेत्र के मंगारी ग्राम पंचायत में किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाए जाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को तहसीलदार हिमांशु सिंह ने गांव में लगाए गए कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने व किसानों को इसके लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि जो किसान या भूमि मालिक समय पर ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड नहीं बनवाते हैं, उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि फॉर्मर रजिस्ट्री योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने शेष किसानों से अपील किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। इस मौके पर लेखपाल विश्वजीत राव, पंचायत सहायक कुशवाहा, एडीओ पीपी बाढ़ू यादव, अलग कुमार, राजीव सिंह, रामदरश कुशवाहा, रामबली राजभर, अच्छेलाल विश्वकर्मा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद : मुंबई से 2 दिनों पूर्व ही घर लौटे ट्रक चालक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
देवकली : आस्था और विश्वास के केन्द्र धुवार्जुन के चौमुखनाथ धाम पर महाशिवरात्रि को लगेगा वृहद मेला, जुटेंगे शिवभक्त >>