डंफर की टक्कर से गंभीर युवकों की हालत में सुधार, थाने में तहरीर

करनैलगंज। थानाक्षेत्र के गोंडा-लखनऊ रोड स्थित कासिमपुर भट्टे के पास बीते सप्ताह तेज रफ्तार डंफर द्वारा बाइक को टक्कर मारकर बाइक सवार दो युवकों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पीड़ित वीरेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते सप्ताह रघ्घापुरवा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह अपने मित्र आशीष मिश्र के साथ बाइक से अपनी बहन के घर हरियागाड़ा से वापस आ रहा था। अभी वो कोंचा कासिमपुर भट्टे के पास थे कि पीछे से आए डंफर ने टक्कर मार दी। जिसमें मानवेंद्र व आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। अब हालत में सुधार आने पर उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इधर चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया था।

