दिलदारनगर : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम





दिलदारनगर। थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रक्सहां निवासी शिवविलास राजभर 50 शिवप्रसन्न राजभर कुछ सामान लेने के लिए साइकिल से बाजार गए थे और वहां से लौट रहे थे। अभी वो एक स्कूल के पास पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत बच्चों को छोड़ गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : घर-घर जाकर लोगों में फाइलेरिया की जांच के लिए खून का नमूना लेगी टीम, देवकली व राजूपुर हुए चयनित
करीमुद्दीनपुर : योजना बनाकर हत्या की साजिश रचने वाली शातिर महिला बदमाश को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल >>