सैदपुर : शेखपुर में रैंडम व लूड़ीपुर में फाइलेरिया के संभावितों की होगी जांच, रात 12 बजे तक घर-घर जा नमूना ले रही टीम





सैदपुर। इन दिनों फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे क्षेत्र में कर दिया गया है। जिसके तहत गठित की गई टीमें रात में सर्वे करने के लिए निकल रही हैं और आधी रात तक घर-घर जाकर लोगों के खून के नमूने ले रही हैं। इसी क्रम में सैदपुर सीएचसी द्वारा नाईट सर्वे के लिए गठित की गई टीम क्षेत्र के शेखपुर गांव में पहुंची। जहां उन्होंने घर-घर जाकर लोगों के खून के नमूने जुटाए। रात 10 बजे से 12 बजे तक के बीच में टीम को गांव में जाकर लोगों के खून के नमूने ले रही है। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि फाइलेरिया के वाहक आमतौर पर रात में सक्रिय होते हैं। इसी के लिए रात 10 से 12 बजे तक ये सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान एक गांव में 3 दिनों तक रहकर वहां लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाना है। एलटी भुआल प्रजापति ने बुधवार की देरशाम 7 बजे बताया कि मंगलवार की रात 12 बजे तक शेखपुर गांव से कुल 203 लोगों के खून के नमूने ले लिए गए हैं। आज शेखपुर गांव का तीसरा दिन है। बताया कि विभाग से मिले निर्देश के तहत रैंडम व संभावित दोनों गांवों में लोगों के खून की जांच करनी है। बताया कि लूड़ीपुर गांव संभावित मरीजों वाले श्रेणी में रखा गया है। इस मौके पर एलटी समर बहादुर राम, चंद्रशेखर, रत्नाकर, आशा कार्यकत्री कुसुमलता देवी, प्रधान मृत्युंजय कुशवाहा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : गोमांस के लिए गोवंशों की तस्करी कर रहे दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने एक को मारी गोली
देवकली : घर-घर जाकर लोगों में फाइलेरिया की जांच के लिए खून का नमूना लेगी टीम, देवकली व राजूपुर हुए चयनित >>