जमानियां : भाजपा जिलाध्यक्ष का जमानियां पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, जगह-जगह किया गया माल्यार्पण



जमानियां। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के शुक्रवार को जमानियां क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कई जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के भदौरा, दिलदारनगर, जमानियां दक्षिणी, जमानियां नगर, जमानियां उत्तरी आदि में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। कहा कि वो पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा सर्व समाज का संगठन है, जहां सबको समान अधिकार है। अन्य राजनीतिक दलों की तरह यहां वंशवाद की व्यवस्था और व्यापकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कीमत पर कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, राकेश राय, राधेश्याम कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, अमित सिंह, जयप्रकाश मौर्य, संदीप बिंद, अरविंद चतुर्वेदी, अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पाण्डेय, संजीत यादव आदि रहे।